हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौराहा पर यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा कर सड़कों पर उतरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की. इसी क्रम में यातायात पुलिस ने एक कार में लगी ब्लैक फिल्म को उतारा और कार चालक को भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी. यातायात पुलिस ने इस दौरान कई वाहनों की चेकिंग की.























