हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में इन दिनों जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, यूपीपीसीएल लिखें निजी वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने इस तरह के निजी वाहनों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की और निजी वाहनों से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, यूपीपीसीएल को हटवाया और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत भी दी। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि इस दौरान लोगों ने फोन पर भी बात कराने का प्रयास किया लेकिन ट्रैफिक पुलिस किसी के दबाव में नहीं आई और उसने अपनी कार्रवाई को जारी रखा।
टीएसआई कामेश सिंह ने बुधवार को हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर मोर्चा संभाल लिया जहां उन्होंने अन्य यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने निजी वाहनों पर लिखे जिला प्रशासन, आदि की गाड़ियों व बाइकों को रोका और उनसे पूछताछ की जिसके पश्चात इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। आपको बता दें कि इस दौरान लोगों ने अपना रॉब भी दिखाने का प्रयास किया लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने किसी की ना सुनी और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























