👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग ने एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। रेलवे ने प्रीमियम इंडेंट पॉलिसी की शुरुआत की है जिसमें व्यापारी अगर कोई पार्सल बुक करते हैं तो उन्हें 24 घंटे के अंदर मालगाड़ी या पार्सल बोगी उपलब्ध कराई जाएगी। माल ढुलाई बढ़ाने के लिए रेल मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट बनाई गई है। इस विभाग में तैनात अधिकारी व्यापारियों को सुविधा देने में जुट गए हैं। माल ढुलाई अगर मालगाड़ी से की जाती है तो इसके कई फायदे हैं जिसमें उन्हें छूट भी मिलेगी। रेलवे अब इसका प्रचार-प्रसार करने में जुटा है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























