
ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे का है जब घायल वाज़िद, अपने भाई शाहिद पुत्र शब्बीर के यहां से लौट रहा था। तभी सिंभावली शुगर मिल के गेट के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नगलाबढ़ निवासी वाजिद पुत्र शौकत के रूप में हुई है जो गाजियाबाद में लोहे की जाली और गेट बनाने का काम करता है।
पीड़ित के भाई शाहिद ने सिंभावली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























