हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलमनगर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर की पटरी पर पलट गई जिसने एक कामगार को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली को नहर से निकालते हुए कामगार का शव निकाला जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त मुल्लन सिंह निवासी गांव बहादुरगढ़ के रूप में हुई है जो एक टेंट कारोबारी की दुकान पर काम करता था।
मामला गुरुवार की देर शाम का है जब मुल्लन सिंह शादी समारोह से टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर अपनी दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह आलमनगर मार्ग पर पहुंचा तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में पलट गया जिससे कामगार की मौत हो गई।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622























