👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com) : पिछले एक पखवाड़े से टमाटर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है मंगलवार को सब्जी मंडी में टमाटर की कीमत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है 25 किलोग्राम टमाटर की एक कैरेट 3300 रुपयों में थोक में बिकी! बाजार में फुटकर विक्रेता 180 रुपए प्रति किलो बेच रहे हैं जिस कारण आमजन को टमाटर का स्वाद चखना महंगा पड़ रहा है l आढती संजू ने बताया कि वर्षा के कारण लोकल टमाटर समाप्त हो गया है और टमाटर व्यापारी उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से टमाटर की खरीद कर हापुड़ सब्जी मंडी में लाकर बेच रहे हैं l कावड़ यात्रा में लगने वाले शिविरों में भी टमाटर का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे टमाटर के भाव में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है l
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763





























