👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):टमाटर अब और लाल हो गया है। टमाटर के दामों ने 100 रुपए का आंकड़ा छू लिया है। टमाटर के लाल होने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। हापुड़ की गलियों में देसी टमाटर कुछ दिन पहले 40 रुपए किलो बिक रहा था। वहीं अब देसी टमाटर की कीमत बढ़ कर 100 रुपए पहुंच गई हैं। टमाटर का दाम बढ़ने से किचन बजट काफी हद तक डगमगा गया है। बताया जा रहा है कि कई राज्यों में बारिश के कारण टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ, साथ ही शादियों के सीजन में टमाटर की मांग बढ़ने से यह दाम बढ़े हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही यह दाम कम होंगे।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041























