हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी टोल प्लाजा पर बारातियों ने टोल टैक्स पर मौजूद कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान महिलाएं भी उतर आई और टोल कर्मियों की धुनाई करने से पीछे नहीं हटी। यह घटना सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे टोल टैक्स पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान बस व गाड़ियां टोल प्लाजा पर खड़ी थी जिनमें से उतर रहे बराती टोल कर्मियों पर लाठी-डंडे लेकर चढ़ गए और उनकी धुनाई की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप सिंह का कहना है कि बागपत के एक गांव की बस वापस लौट रही थी। कुछ बराती बस में तो कुछ बराती गाड़ियों में सवार थे जिनका आरोप है कि वाहन हाईवे किनारे खड़ा कर वह सामुदायिक शौचालय में शौच करने लगे जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। टोल कर्मियों ने शौच करने से मना करते हुए छींटाकशी शुरू कर दी और बरात की महिलाओं के साथ अभद्रता की। टोल टैक्स के प्रबंधक सुधीर कुमार का कहना है कि कर्मियों ने बारातियों से प्लाजा कार्यालय के गेट के सामने शौच करने से मना किया था जिसे लेकर कहासुनी हुई।ehapurnews
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में





























