हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): शीघ्र ही गर्मियां शुरू होने जा रही है. मौसम धीरे-धीरे बदलना शुरू हो गया है. गर्मियों के दिनों में बिजली की मांग अक्सर बढ़ जाती है ऐसे में उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए विद्युत विभाग ने कारगर कदम उठाए हैं जिसके चलते बुधवार यानी आज हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजलीघर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा. सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जवाहर गंज, आर्य नगर, आवास विकास कॉलोनी, कोठी गेट, मेरठ रोड, मोती कॉलोनी, रफीक नगर, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, राजीव विहार, लज्जापुरी, गणेशपुरा, ज्ञानलोक, रघुवीर गंज, नवाजीपुरा, कोटला सादात, पुराना बाजार, हापुड़ चुंगी समेत 30 से ज्यादा आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
एसडीओ (विद्युत) यसेंन्द्र कुमार ने बताया कि गर्मियों में विद्युत की मांग बढ़ जाती है जिससे उपकरणों पर भार बढ़ जाता है. इसका प्रभाव ट्रांसफार्मर, तारों आदि पर पड़ता है. उपभोक्ताओं को किसी तरह की गर्मियों में समस्या ना हो इसके लिए हापुड़ विद्युत विभाग ने कारगर कदम उठाए हैं. उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति दी जाए इसके लिए विभाग दिनांक 23 फरवरी, दिन बुधवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक दिल्ली रोड बिजली घर पर मेंटेनेंस कार्य करेगा जिसके चलते बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, आवास विकास कॉलोनी, कोठी गेट, आर्य नगर, जवाहरगंज, मोती कॉलोनी, रफीक नगर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099
























