
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर रहेगी कड़ी सुरक्षा,ड्रोन करेगा निगरानी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है और गंगा मेला स्थल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और ड्रोन से रहेगी निगरानी।यातायात पूरी तरह सुगमता से चलता रहे,इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है जो 24 जून मध्य रात तक लागू रहेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक हापुड विनीत भटनागर ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं यातायात को सुचारू रखने के दृष्टिगत बृजघाट स्थित अमृत परिसर पर सीमावर्ती जिलो से ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियो व यातायात प्रभारियों की सोमवार को गोष्ठी कर सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ज्येष्ठ गंगा दशहरा 24 जून को है और दिन लाखों श्रध्दालुओ के गंगा स्नान करने की उम्मीद है और यात्रीयो ने एक दिन पहले ही 23 जून को पहुंचना शुरू कर दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























