
एक तरफा प्यार में 37 साल की महिला पर हमला करने वाला 20 साल का सिरफिरा आशिक पुलिस गिरफ्त से फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपनी मां की उम्र की महिला से एक तरफा प्यार करने वाला सिरफिरा आशिक पुलिस गिरफ्त से फरार है। आरोपी 20 साल का है जिसने एक तरफा प्यार में 37 साल की महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की हालत काफी गंभीर है। इस कारण उसके बयान भी नहीं हो सके। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मामला सोमवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में एक तरफा प्यार में 20 साल के युवक ने 37 साल की महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो महीने पहले भी इस तरह की हरकत को अंजाम दिया था। आरोपी ईंट-भट्टे पर काम करता है और उसका महिला के परिवार में आना जाना है। महिला का 17 साल का बेटा भी है। इसके बावजूद युवक उसके साथ रहने की ज़िद पर अड़ा है। जब महिला ने बातचीत करनी बंद कर दी तो आरोपी ने घर में अकेला पाकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















