👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक ने अनुशासनहीनता के चलते तीन पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि संगठन का साथ न देने के चलते तीनों को निष्कासित किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना ने बताया कि संगठन के जिला उपाध्यक्ष हाजी कलवा, तहसील मंत्री कालू और नगर उपाध्यक्ष बजरुद्दीन को निष्कासित किया गया है जो कि अनुशासनहीनता के चलते संगठन ने तीनों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314



























