👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में इन दिनों पिलखुवा में थ्री स्टार होटल के लिए आवंटित जमीन पर बने कॉन्प्लेक्स का मामला गर्माता जा रहा है. मामले में शासन ने रिपोर्ट तलब की है. पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष गीता गोयल ने मामले की शिकायत की थी जिसके बाद शासन ने संज्ञान लेते हुए 22 जून तक रिपोर्ट मांगी है.
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर तीन सितारा होटल बनाने के लिए प्रस्तावित जमीन पर कांपलेक्स बनाया गया जिसकी शिकायत मंडलायुक्त से लेकर शासन तक की गई. साथ ही सीएम पोर्टल पर भी मामले की शिकायत की गई. शासन ने मामले में रिपोर्ट तलब की है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288































