मिलावटी शराब के तीन धंधेबाज दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शराब के तीन ऐसे धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है, जो मिलावटी शराब बेच रहे थे।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने गढ़ के गांव बलवापुर के राहुल, बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव टूड़खेड़ा के विपिन कुमार, नंगला मोहन अलीगढ़ के उरवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 पव्वे देशी शराब, 36 पव्वे खाली तथा एक लीटर की एक्वाफास्ट की खाली बोतल बरामद की है।
पकड़े गए धंधेबाजों पर आरोप है कि वे इलैक्ट्रोनिक दस्तावेजों में कूट रचित करके व धोखाधड़ी कर देशी शराब मिस इंडिया वाली बोतलों में मिला कर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरूध्द धारा 420,467,468,471 तथा 60 आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
































