हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के 26 वर्षीय कादिर, 20 वर्षीय चांद, 20 वर्षीय शादाब तथा मूल रुपए से मेरठ के जंसड़ के रहने वाले यूनुस (जो सिखेड़ा स्थित ससुराल में रह रहा था) असम में सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसा इतना भयानक था कि शादाब, यूनुस और चांद की मौत हो गई। असम पुलिस ने परिजनों के मामले से अवगत कराया तो गांव में कोहराम मच गया। जबकि हादसे में घायल हुए कबीर का उपचार अभी चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यूनुस अहमद की एक टावर लगाने वाली कंपनी में तीनों युवक असम में ठेकेदारी करते थे जो कि रविवार की रात अपने साथी को एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में घोड़ागाड़ी से भिड़ंत होने पर चारों बुरी तरीके से घायल हो गए जहां चिकित्सकों ने यूनूस, चांद और शादाब को मृत घोषित कर दिया जबकि कबीर का उपचार चल रहा है जिसकी हालत गंभीर है। असम पुलिस ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158





























