
पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने के मामले में तीन हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई व धक्का मुक्की की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
दरअसल मामला हापुड़ की बुलंदशहर रोड का है जब शनिवार को एक बिरयानी के ठेले पर बिरयानी खरीद रहे लोगों की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालातों को संभालने का प्रयास किया। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई जिस की कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने मामले में अतिरिक्त फोर्स को सूचना दी और सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























