👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब डेंगू के तीन नए मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। शनिवार को तीन और संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या अब 51 से बढ़कर 54 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। साथ ही सरकारी अस्पतालों में दवाइयां व उपचार की भी पूरी व्यवस्था है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246

























