👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बुखार की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बच्चे और महिला की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। गांव पूठ में टाइफाइड की चपेट में आने से छह वर्षीय अरकान पुत्र छोटे खान की मौत हो गई जिसे एक हफ्ते पहले बुखार आया था। तबीयत बिगड़ने पर अरकान ने दम तोड़ दिया।
वहीं बहादुरगढ़ निवासी 26 वर्षीय राबिया को तीन दिन पहले बुखार आया था। राबिया के पति सलमान ने शुक्रवार की रात को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:

























