
👁 24 views Views
मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा में एक भवन की दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान पास में दीवार की चिनाई कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए जिनका उपचार कराया गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और घायलों का हाल जाना और उन्हें बाहर निकाला।
मामला शुक्रवार की सुबह का है जब गांव उपेड़ा में कुछ मजदूर एक मकान की दीवार की चिनाई कर रहे थे। तभी पास की दीवार अचानक गिर गई जिससे हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन मजदूर घायल हो गए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























