
👁 17 views Views
पिलखुवा: जान जोखिम में डालकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित पानी की टंकी पर स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। अपनी जान जोखी में डालकर युवक पानी की टंकी पर पैर लटका कर बैठा हुआ है। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और इस तरह की हरकत से होने वाले हादसे पर चिंता जाहिर की।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि बजरंग पुरी में स्थित पानी की टंकी पर आए दिन लोग स्टंटबाजी करते हैं जिसकारण हादसे का डर बना रहता है। कुछ युवक टंकी पर चढ़ गए और पैर लटकाकर हवा का आनंद लेने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























