👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों से अलग-अलग मामलों में नाजायज चाकू बरामद किए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि पुलिस शनिवार को चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी निवासी देवेंद्र पुत्र रामरिक के कब्जे से मेरठ रोड पर चेकिंग के दौरान एक चाकू बरामद किया. वहीं हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एचएस नन्हे पुत्र राजेंद्र निवासी कोठी गेट से हीरालाल नर्सिंग के सामने चेकिंग के दौरान एक अवैध चाकू बरामद किया है. पुलिस की कार्रवाई में लज्जापुरी निवासी मनीष से भी एक चाकू बरामद हुआ. पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700






























