
शराब पीने से मना करने पर हमला तीन घायल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना पिलखुआ के अंतर्गत रिलायंस रोड, फौजी धर्म कांटा के पास कार में बैठकर शराब पीने से मना करने पर अज्ञात लोगों ने सोनू, दानिश और धनीराम पर लाठी डंडों से बुरी तरह हमला कर घायल कर दिया। सोनू दानिश, फौजी पार्किंग में नौकरी करते हैं।
बताते है कि एक अर्टिका गाड़ी में बैठकर कुछ लोग दारू पीते हैं। सोनू और दानिश ने वहां पर दारू पीने के लिए मना किया था। इसी बात पर झगड़ा हो गया।पियक्कडो के फ़ोन पर कुछ लड़के बाइक पर सवार होकर आ गये और उन पर जानलेवा हमला किया है जिससे कि उनको गंभीर चोटें आई हैं और घायलों को मेरठ रेफर कर दिया है। पिलखुवा से जिससे कि एक व्यक्ति की ज्यादा सीरियस हालत है।पीड़ित ने पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना भी दे दी।रविवार की रात को ही छिजारसी पुलिस चौकी पर भी बता दिया।पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























