हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक कैंटर की चपेट में आने से दो भाई समेत तीन की मौत हो गई। हादसे इतना भयानक था कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो घायलों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि सोमवार की रात को सिमरौली निवासी 50 वर्षीय कृष्णपाल अपने भाई 65 वर्षीय चंद्रपाल तथा 55 वर्षीय हीरालाल के साथ बाइक पर सवार होकर गुलावठी आए थे। शादी समारोह में हिस्सा लेकर तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत बृजनाथपुर नहर पुल के पास पीछे से आए एक कैंटर बाइक में टक्कर मारदी। हादसा इतना भयानक था कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























