👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव अल्लाहबख्शपुर के बाग में गौकशी का प्रयास करते हुए तीन धंधेबाजों को सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गाय, चाकू, तमंचा बरामद किया है।
एक सूचना पर गढ़ पुलिस ने गांव अल्लाहबख्शपुर के जंगल में छापा मारा तो गौकशी का प्रयास कर रहे तीन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपी गांव अठसैनी का वकील, अल्लाहबख्शपुर का मुज्जमिल व बिलाल है। पुलिस ने वकील के कब्जे से तमंचा कारतूस, खोखा व अन्य से एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार


























