- फोटो: प्रशासन द्वारा कराया गया टीम का टेस्ट
हापुड़ प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना रैपिड टेस्ट में दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
बता दें कि सोमवार को प्रशासन ने पुलिसकर्मियों का कोरोना रैपिड टेस्ट कराया था। इस टेस्ट में दोनों पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट (Report) पॉजिटिव (Positive) मिली जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे टेस्ट के लिए दोनों के सैंपल (Sample) लेकर जांच के लिए मेरठ (Meerut) भेज दिए हैं। फिलहाल दोनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है और मेरठ से रिपोर्ट आने का इंतजार है। यह दोनों डॉयल 112 (Dial 112) की गाड़ी पर तैनात है। हालांकि दोनों अभी कोरोना (Corona) संदिग्ध हैं और मेरठ से रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।



























