
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव झड़ीना निवासी कुंतेश की तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कुंतेश का कहना है कि सोमवार की सुबह अपने पति नरेश के साथ गांव के जंगल में खेतों पर गेहूं की कटाई के लिए गई थी। उस दौरान पड़ोसी खुशीराम उर्फ खुशहाल और उसके बेटे दीपांशु व प्रशांत अपने खेतों पर बुवाई कर रहे थे जिन्होंने उनके खेत की मेड काटी थी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद बालकटी से हमला कर उन्हें व पति को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419

























