घायल से स्वस्थ हुए तीन पक्षियों को हवा में उड़ाया
हापुड,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री दिगम्बर जैन मंदिर पर संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय से शुक्रवार को घायल से स्वस्थ हुए तीन कबूतरों को विचरण हेतु खुले आकाश में छोड़ा गया। पक्षी औषधालय समिति के अध्यक्ष विनीत जैन ने बताया कि इस औषधालय में पक्षियों का निशुल्क उपचार किया जाता है। औषधालय ने मोबाइल स्कूटर एम्बुलेंस बना रखी है जो सूचना मिलने पर घायल हुए पक्षी को औषधालय लाकर उसका निशुल्क उपचार कर स्वस्थ होने पर आकाश में उड़ा दिया जाता है। पक्षी औषधालय समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने बताया कि श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पर जैन समाज द्वारा संचालित यह पक्षी औषधालय निशुल्क पक्षियों के उपचार का पुनीत सेवा कार्य एक लम्बे समय से समाज के मासिक दानदाताओं के सहयोग से निरंतर कर रहा है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























