हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनावी रण में उतरने के लिए 10 बच्चों के पिता ने 27 साल की महिला से शादी कर ली। दो बच्चों की मां को व्यक्ति ने 100 गज का प्लॉट और दो लाख रुपए देने का वादा किया था लेकिन निकाह के पश्चात वह मुकर गया जिसके बाद पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और जांच की मांग की जिसका चुनाव में फायदा लेने के लिए उसने महिला को गुमराह कर शादी की। आरोपी ने कहा कि महिला पिछड़ी जाति से है जिसे वह भविष्य में बीडीसी चुनाव में खड़ा करना चाहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं… इसी बीच उसकी मुलाकात नाहल निवासी एक व्यक्ति से हुई जिसके 10 बच्चे हैं। व्यक्ति ने महिला से तीन बच्चे होने की बात कही और उसके साथ निकाह कर लिया। महिला का कहना है कि वह पिछड़ी जाति से है जिसका फायदा उठाने के लिए व्यक्ति ने निकाह किया लेकिन जब महिला उसके घर पहुंची तो 10 बच्चों को देखकर वह दंग रह गई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























