👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दिल्ली, गाजियाबाद व बिजनौर से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल व फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है।पुलिस ने आरोपियों की पहचान थाना सिम्भावली के गांव रतूपुरा के नाजिम व मोसिन बताई है।पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।




























