हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने दो किलो सोने की ईट लूटने के मामले में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने साल 2014 में भी साढ़े सात किलो सोना लूटा था जो जमानत पर बाहर आए हुए थे जिन्होंने इसी साल 27 फरवरी को करोल बाग स्थित गुरुद्वारा रोड से आभूषण कारोबारी के कर्मचारियों से दो किलो सोने की ईट लूट ली थी.
दिल्ली के डीसीपी मनीष चंद्रा ने बताया कि करोल बाग की गुरुद्वारा रोड से चार हथियारबंद बदमाशों ने 27 फरवरी को दो कर्मचारियों से दो किलो सोने की ईट लूटी थी. पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि साल 2014 में भी बदमाशों ने इसी तरह साढ़े सात किलो सोना लूटा था जब पुलिस ने लूट का खुलासा किया तो पता चला तीन बदमाश हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के हैं जिनके नाम प्रमोद यादव, मैनपाल उर्फ अतुल तथा दीपक हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं जिनपर दिल्ली पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था.
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733































