
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा ने मोहल्ले में किराए की दुकान लेकर टाइल्स पत्थर का काम करने वाले युवक पर छेड़छाड़ करने, जाती सूचक शब्द कहने और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन शाम के समय वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर आरोपी जबरन घर में घुसा और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी भागते हुए अपने साथियों के साथ तेजाब फेंकने और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले में जियाउर रहमान, राजकुमार चौहान, अजीत व विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

























