
जैन मिलन द्वारा दीपावली मिलन तथा णमोकार मंत्र लेखन करने वाले 1 नवम्बर को पुरस्कृंत होंगें
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन के पदाधिकारियो की एक बैठक मिलन के संरक्षक सुधीर जैन के आवास पर मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मिलन के महामंत्री सुशील जैन ने किया।
बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 नवम्बर को सायंकाल 7 बजे से श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा तथा इस वर्ष णमोकार महामंत्र लेखन पुस्तिकाओ मे णमोकार मंत्र लेखन करने वाले साधक-साधिकाओ को गिफ्ट देकर पुरस्कृंत किया जायेगा। मिलन के महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि इस वर्ष भी गत वर्षो की भांति जैन साधक साधिकाओ ने णमोकार महामंत्र लेखन किया है मंत्र लेखन की पुस्तिकाओ को जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया गया। रविवार 1 नवम्बर को सायंकाल मन्दिर जी मे मंगलाचरण, सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप तथा णमोकार महामंत्र लेखन करने वालो को पुरस्कृंत किया जायेगा। मन्दिर जी के बाहर कार्यक्रम के उपरांत जलपान की व्यवस्था की जायेगी जिसकी व्यवस्था जैन मिलन के मंत्री पुलकित जैन को सौपी गयी है। इस वर्ष जैन रथयात्रा महोत्सव के बाद मनोहर हैरिटेज मे विराट कवि सम्मेलन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह मे गत वर्षो की भांति जैन मिलन के सौजन्य से निशुल्क चाय स्टाल मे सहयोग करने वाले जैन मिलन के कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया गया। जैन मिलन के कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन ने इस वर्ष जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक का शुभारंभ सामूहिक णमोकार महामंत्र के जाप से हुआ। जैन मिलन के सभी पदाधिकारियो ने खड़े होकर महावीर वन्दना पढी।जैन मिलन के संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, मंत्री पुलकित जैन तथा राजीव जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, कार्यकारिणी सदस्य विकास जैन उपस्थित रहे।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926
























