नगर पालिका द्वारा लगा यह शौचालय लोगों को बना रहा बीमार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित तारा मार्केट में नगर पालिका द्वारा लगाया गया एक शौचालय इन दिनों बेहद खराब हालत में है। इस शौचालय में जाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। साफ-सफाई न होने की वजह से यह शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है। व्यापारियों ने कई बार शिकायत की लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है जिसकी वजह से लोगों में बेहद नाराजगी है।
हापुड़ की चंडी रोड शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है जहां तारा मार्केट में नगर पालिका द्वारा शौचालय लगाया गया। लगता है नगर पालिका के अधिकारी इस शौचालय को लगाकर भूल गए हैं। हालात यह है कि यदि कोई शौचालय का प्रयोग करें तो वह बीमार हो जाता है। वहीं इसके आसपास हो रही बदबू की वजह से लोग यहां आने से परहेज करते हैं। ऐसे में व्यापारियों व ग्राहकों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। पिछले कई दिनों से शौचालय के यही हालात है। बता दें कि तारा मार्केट में बना यह शौचालय एकमात्र ही शौचालय है जो बेहद खराब हालत में है। स्थानीय लोगों का कहना है नगर पालिका वैसे तो शौचायलयों के रखरखाव पर पैसे खर्च करती है लेकिन यह सभी अधिकारियों की जेब में जा रहा है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093

























