हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हालत में है जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और खराब बड़ी लाइटों को दुरुस्त करें। इन खराब लाइटों की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिमरौली में स्थित हनुमान मंदिर के पास से बाबूगढ़ के अंबेडकर तिराहे तक लगी स्ट्रीट लाइटें खराब है जिसकी वजह से हाईवे पर अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में पैदल आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। वहीं अंबेडकर चौराहे से लेकर बाबूगढ़ थाने तक लगी स्ट्रीट लाइटें झिलमिल करती हैं जो कि आंख मिचोली का खेल खेल रहे हैं।
स्थानीय निवासी विनीत कुमार गोयल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट पिछले कुछ दिनों से खराब हालत में है जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























