हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वैसे तो पुलिस जबरदस्त चैकिंग का दम भरती है लेकिन अतरपुरा चौराहे के पास की यह तस्वीर इस दावे की पोल खोल रहे है। अतरपुरा चौराहे के दोनों ओर पुलिस तैनात रहती है। चाहे पक्काबाग चौराहा हो या तहसील चौराहा… अतरपुरे चौराहे के दोनों ओर चौराहे हैं। बता ते चलें कि तीनों चौराहे आसपास ही हैं जहां पुलिस बैरिकेट लगाकर चैकिंग का दम भरती है। लेकिन यह तस्वीर अपने आप में काफी कुछ बयान कर रही हैं।
एक बाइक पर सवार चार युवक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे में बेखौफ होकर सड़क पर घूम रहे इन बाइक सवारों ने नियमों को ताक पर रख दिया। बिना हेलमेट, तय संख्या से अधिक सवारियों का बाइक पर बैठना जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस तस्वीर ने मुस्तैद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं।






























