
ट्रांसफार्मर से चोरों ने चुराया कॉपर, मंदिर का दानपात्र भी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव भूड़िया में चोरों ने रविवार की रात दो ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने कॉपर निकाल लिया। इसी के साथ चोर गांव स्थित खेड़ा देवता मंदिर पहुंचे जहां से उन्होंने दान पात्र भी चुरा लिया और फरार हो गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों व किसानों को मामले की जानकारी हुई जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।
गांव निवासी शंकरपाल और ब्रिजेश के खेतों पर लगे बोरिंग ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर को खोलकर भीतर से कॉपर निकालकर फरार हो गए। वहीं चोरों ने गांव खेड़ा देवता मंदिर से दानपात्र चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























