हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर में चोरों ने कुएं में समरसेबल से जुड़ी केबल वायर और कट आउट को चुरा लिया और फरार हो गए. गुरुवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं.
बुधवार को बागड़पुर के किसान आम दिनों की तरह खेतों से अपने घरों की ओर लौट गये. इसी बीच पीछे से आए चोरों ने रात में किसी समय चार कुएं में चोरी की घटना को अंजाम दिया और केबल का वायर, कट आउट आदि चुरा लिया. चोरों ने राजकुमार पुत्र सादिकराम, आसाराम पुत्र स्वरूप सिंह, कुलदीप कौर पत्नी तिवराज तथा जितेंद्र पुत्र महकार सिंह के यहां खेतों में लगे समरसेबल से जुड़ी केबल वायर और कट आउट को चुरा लिया. गुरुवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

























