
मुर्गी फार्म से चोरों ने इनवर्टर व बैटरी की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई में चोरों ने मुर्गी फार्म से बैटरी और इनवर्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया। फॉर्म संचालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी सोनू सैनी ने बताया कि वह गांव के बाहरी छोर पर मुर्गी फार्म का संचालन करते हैं। रोजाना की तरह वह मंगलवार की रात फॉर्म से घर चले गए थे। देर रात फॉर्म में घुसे चोरों ने वाहन में लगी बैटरी और इन्वर्टर को चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह फार्म पर पहुंचने पर चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068































