हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने सर्वोदय नगर चंडी मंदिर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए. परिजन जब बुधवार को घर लौटे तो मामले की जानकारी हासिल हुई.
बता दें कि कविता देवी मंगलवार की रात अपने बेटे को साथ लेकर सिंभावली में बहन के घर गई थी. इस दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण चोरी कर लिए. जब तविता बुधवार को घर लौटी तो मामले की जानकारी हासिल हुई. ताला टूटा हुआ देख वह समझ गई कि चोरों ने घर को निशाना बनाया है. उसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए, सोने चांदी के आभूषण और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































