👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दीपावली के त्यौहारों पर बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। दीपावली के दूसरे दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। कोयला संकट से बिजली उत्पादन प्रभावित होने के बावजूद प्रदेश में किसी की दीपावली अंधेरे में नहीं बीतेगी। दीपावली के दूसरे दिन सुबह तक शहरों से लेकर गांव तक निर्बाध बिजली की आपूर्ति उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन करेगा। इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली है। पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। चेयरमैन ने निर्देश दिया कि सभी अभियंता क्षेत्र में रहते हुए फाल्ट ने हूं इस पर ध्यान दें।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

Das Marbels wishing you a Happy Diwali






























