ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव लालपुर में लगा ढाई सौ केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।

मामला मंगलवार का है जब लालपुर में स्थित मस्जिद के पास लगा ट्रांसफार्मर अचानक आग की चपेट में आ गया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और सभी ने राहत की सांस ली।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500





















