मां चंडी महारानी की पालकी का भक्तों ने किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ चंडी जी की पालकी यात्रा दिन बुधवार को श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर शांति विहार से अशोक कालोनी से इंद्रानगर से मधुबन कालोनी से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम हुई। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं भक्तों ने मां चंडी महारानी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल पोपट, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, राहुल कंसल, दीपेश गर्ग, देवेश शर्मा, मनु गर्ग, अखिल अग्रवाल, अजय गोयल, महेश टियाला, मोहित गोयल, सचिन वर्मा, दीपेश शर्मा, आकाश जिंदल, अनुराग शर्मा, संदीप सिंहल, कुश शर्मा, चिराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मीनू अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल (मेरठ स्वीट्स वाले) आदि ने मैया का स्वागत किया।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600


























