हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ढीकरी में असामाजिक तत्वों ने किसान के खेत में पशु चारे के लिए रखे गए पुआल में आग लगा दी जिससे किसान को भारी नुकसान हो गया। ऐसे में मौके पर मौजूद शरारती तत्वों को पकड़कर किसानों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव ढीकरी के किसान मोहम्मद शहजाद का कहना है कि धान के 150 बीघा पुआल में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी जिनमें से दो पकड़े गए।
आग से आग की लपटें उठने लगी और चारों ओर हाहाकार मच गया। किसानों ने मौके पर मौजूद दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किसान मोहम्मद शहजाद का कहना है कि इस दौरान उन्हें पांच लाख रुपए का नुकसान हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शरारती तत्वों ने पुआल में आखिर आग क्यों लगाई? आग लगने से किसान बेहद परेशान हैं।






















