👁 0 views Views
दो बच्चों का हो कानून की मांग पर धरना-प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार, 27 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों से हजारों लोग बसों द्वारा रवाना हुए।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर की अगुवाई में सुंदर कुमार आर्य, पवन हुण, ईश्वरीय कुमारी सिसौदिया, शशि गोयल, सुबोध प्रधान, सुधीर कसाना आदि बसों द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश में बढ़ती हुई समस्याओं की जड़ जनसंख्या है। दो बच्चों का कानून बनाकर समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है।
























