महिला की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर थाने पर हंगामा










हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर के बाहर लोगों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि महिला के साथ सोमवार को मारपीट हुई और हत्या का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज न कर बल्कि मध्यस्थता करने को भेज दिया जिससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को थाने पर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन आजाद के जिलाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि सालेपुर कोटला की रहने वाली गुलशाना का निकाह तीन साल पहले मेरठ के युवक से हुआ था। निकाह में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दे दिया था। फिर भी ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता को प्रताड़ित करते। एक महीने पहले पति और ससुराल वालों ने उसकी मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था। सोमवार को पीडित परिजनों के साथ थाना कपूरपुर पहुंची लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और मध्यस्थता सेल के लिए मामला भेज दिया जिससे लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480








  • Related Posts

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में आयोजित रैली में सहभागिता के लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ.…

    Read more

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज
    error: Content is protected !!