
छोटा हाथी व गाड़ी की भिड़ंत के दौरान मची चीख पुकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित देहात थाने के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार को एक स्विफ्ट गाड़ी और छोटे हाथी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान छोटा हाथी का चालक वेदराम तथा कार सवार कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना।
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है जब एक छोटा हाथी बरेली से दिल्ली की तरफ जा रहा था। देहात थाने के पास पहुंचने पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पीछे से आई स्विफ्ट गाड़ी और छोटे हाथी की भिड़ंत हो गई जिसके बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने वाहन सवारों का हाल जाना और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
प्लाइवुड, हार्डवेयर और मॉड्यूलर किचन एसेसरीज से जुड़ा सारा सामान होलसेल दामों पर खरीदें: 9927019562






























