राशन के चावल के दाम में आया उछाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन के चावल के दामों में खुले बाजार में चल रही तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। चालू सप्ताह में एक रुपए प्रति किलो तेजी के साथ भाव 23 रुपए प्रति किलो हो गए।
उपभोक्ताओं और राशन डीलरों की सांठगांठ से राशन का चावल खुले आम बाजार में बिक रही है। हापुड़ खपत की मंडी होने के कारण जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों से, जनपद मेरठ व बुलंदशहर सीमा से लगे क्षेत्रों से राशन का चावल हापुड़ पहुंच रहा है।
उपभोक्ताओं को मुफ्त में राशन आवश्यकता से ज्यादा मिल रहा है जिसे वह लेकर छोटे-छोटे दुकानदारों को बेच रहा है। दूसरे उपभोक्ता को राशन डीलर एक किलो प्रति कार्ड कम दे रहा है जिसे राशन डीलर थोड़ा-थोड़ा करके फुटकर दुकानदारों को बेच देता है। दुकानदार राशन के चावल को छलने में छानकर बड़ा दाना 50 रुपए प्रति किलो बेच रहे है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225



























