
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना की मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित में मैसर्स कार्तिकेय प्रोसेसर्स में बुधवार की रात लगी आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी सचिन बालियान ने बताया कि 2 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि मौके पर पहुंची तीन दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के ऊपरी मंजिल पर लगी आग इतनी भयंकर थी कि लपटे दूर से देखी जा सकती थी। आखिर दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान काफी नुकसान हो गया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























