बहुजन शायर अभिषेक जाटव व सीओ पिलखुवा में हुई जमकर नोकझोंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव गालंद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। यह मामला लगातार गर्माता जा रहा है। मंगलवार को मामले में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा से मुलाकात करने के लिए जा रहे बहुजन शायर अभिषेक जाटव को छिजारसी टोल पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा और बहुजन शायर अभिषेक जाटव में जमकर नोंकझोंक भी हुई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला संभाला।
ज्ञात हो कि गांव गालंद में विवादित स्थल पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के दौरान पहुंची पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उस दौरान लाठी चार्ज भी किया जिसका विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बहुजन शायर अभिषेक जाटव दिल्ली से रवाना हुए जो कि जिलाधिकारी से मुलाकात करने जा रहे थे लेकिन जैसे ही वैसे छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र और अभिषेक जाटव के बीच नोकझोंक भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512



























