
शेखपुर खिचरा में दो पक्षों में हुआ विवाद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप,रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में जमीन के विवाद में गुरुवार को जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान गाली-गलौज हुआ और क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल हुए लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मामला गुरुवार का है जब शेखपुर खिचरा में जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पांच से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वीडियो तथा तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























